Header Ads Widget

Responsive Advertisement

Ticker

6/recent/ticker-posts

इन जगहों पर अनोखी परंपराओं से किया जाता है नए साल का Welcome

साल के खत्म होने व नए साल के स्वागत को लेकर हर कोई बहुत ही एक्साइटिड रहता है। ऐसे में लोग नए साल को मनाने के लिए अलग-अलग आइडियाज ढूंढते हैं। खासतौर पर लोग पार्टी करके इसे मनाते हैं। इसके अलावा कहीं कई देशों में आतिशबाजियों की गूंज तो कहीं बेहद ही शांति से नए साल का स्वागत किया जाता है। 

new year
new year celebrated

ऐसे में अलग-अलग देश में उनकी अनोखी परंपरा के मुताबिक न्यू ईयर की खुशियां मनाई जाती हैं। इसके कारण लोग खासतौर पर वहां की रौनक देखने व नया साल मनाने के लिए इन देशों में जाना पसंद करते हैं। तो चलिए आज हम आपको अलग-अलग देशों में नया साल मनाने के बारे में बताते हैं...


ब्राजील

इस देश में अफ्रीकी पंरपरा के मुताबिक नए साल को मनाया जाता है। वहां के लोग इस दौरान चमक-दमक की जगह सिंपल कपड़े पहन कर नए साल का जश्न मनाते हैं। असल में, इन लोगों का मानना है कि साधारण कपड़े सादगी, शांति व रोशनी का प्रतीक होता है। ऐसे में सभी के अंदर शांति व प्यार से रहने की आदत होनी चाहिए। 

स्पेन

स्पेन में लोग नए साल को मनाने के लिए अनोखी परंपरा को मानते हैं। यहां पर रात को 12 बजते ही लोग 12 अंगूरों को एक साथ बांध कर भगवान से अपने आने वाले जीवन के लिए सुख की दुआ मांगते हैं। कहा जाता है कि ऐसा करने से भगवान उनकी दुआ जल्दी ही सुनते हैं। 


जर्मनी

नया साल मनाने के लिए बर्लिन में पार्टी का आयोजन किया जाता है। इसमें खासतौर पर फोडू नाम से खाना तैयार किया जाता है। वहां को लोग इस दिन पर परंपरा को निभाते हुए देगजी नाम के बर्तनों में खाना बनाते व खाते हैं। 


ग्रीस 

ग्रीस के लोग नए साल का स्वागत जोरों-शोरों से नहीं बल्कि शांतिमय तरीके से मनाते हैं। वे इन दिन परिवार के सदस्यों व दोस्तों से मिलकर जुआ खेलते है। उनका मानना है कि इस खेल में जो भी जीतता है, वह आने वाले पूरे साल विजय माना जाता है। ऐसे में वह हर पड़ाव पर सफलता हासिल करता है। 


आस्ट्रेलिया

आस्ट्रेलिया के सिडनी शहर के हार्बर में लोग पटाखे व आतिशबाजियां चला कर नए साल का जश्न मनाते हैं। ऐसे में रंग-बिरंगी आतिशबाजियों से पूरा आसमान बेहद ही खूबसूरत दिखाई देता है। साथ ही वे इस सुंदर नजारे का लाइव टीवी द्वारा प्रदर्शन भी करते हैं। 


नीदरलैंड

यहां पर नए साल को बुरी आत्माओं को भगाने का दिन मानते है। ऐसे में लोग सुबह के 10 बजे इक्ट्ठे होकर बड़ी ही खुशी व धूम से पार्टी करते हैं। साथ ही इस पार्टी को सुबह से लेकर पूरे दिन मनाया जाता है। उनका मानना है कि इस दिन जिन लोगों पर बुरी शक्तियों का साया होता है। वह जल्द ही दूर हो जाता है। 


दक्षिण अफ्रीका महाद्वीप:- दक्षिणी अमेरिका के देशों में नए साल के दिन लोबिया के साबुत बीज और शलगम की पत्तियां खाने की प्रथा है. शलगम की पत्तियां रुपए का प्रतीक और लोबिया के बीज पैसों के प्रतीक माने जाते हैं.


चीन:- चीन में 1 महीने पहले से ही नए साल की तैयारियां शुरू हो जाती हैं. लोग अपने घरों में साफ-सफाई कर रंग-रोगन करवाते हैं. यहां नए वर्ष पर लाल रंग को बहुत शुभ माना जाता है इसलिए लोग इस दिन लाल रंग की ड्रेस पहनते हैं.


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ